राहुल गांधी के समर्थन में सड़क पर उतरे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, रायगढ़ नेशनल हाइवे पर किया चक्काजाम

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है, शनिवार को युवा कांग्रेस ने रायपुर रायगढ़ नेशनल हाईवे पर दर्रीघाट के पास चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। कई विपक्षी पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने टि्वटर हैंडल व मीडिया स्टेटमेंट के माध्यम से सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध किया है। प्रदेशभर में कांग्रेस जन और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सांसदों और बीजेपी कार्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहें है।

इसी कड़ी में बिलासपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय  सदस्यता समाप्त किए जाने का विरोध करते हुए मस्तूरी विधानसभा के दर्रीघाट में रायगढ़-रायपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फैसले का विरोध किया। चक्का जाम से रायपुर, रायगढ़ मुख्य मार्ग पर काफी लंबा जाम लग गया जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोनू अवस्थी ने बताया कि केंद्र सरकार राहुल गांधी कि भारत जोड़ो यात्रा और उनके बढ़ते हुए कद से परेशान होकर इस तरह के हथकंडे अपना रही है और अडानी-अंबानी के साथ बीजेपी के क्या रिश्ते हैं स्पष्ट नहीं कर रही है। चक्का जाम करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर, अशोक राजवाल ,विधानसभा अध्यक्ष सुनील पटेल, देवेंद्र कृष्णन, सार्थक तिवारी, नीतीश जैस्वाल, साहिल मधुकर, अंकित साहू, रघुराज भारती, ऋतुराज भार्गव, सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

  • खंडहर में तब्दील अंग्रेजों के गेस्ट हाउस का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
    मोबाइल के कैमरे से खींची फोटो, संस्था से मांगी डिटेल दैनिक समाज जागरण दुद्धी/ सोनभद्र। खंडहर में तब्दील सैकड़ो वर्ष पूर्व अंग्रेजों द्वारा दुद्धी में बनाये गए गेस्ट हाउस की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा ने खुद को रोक नही पाए. जबकि दोनों अधिकारियों ने स्टेट के राजा का…
  • दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का किया गया आयोजन
    आयोजित शिविर में 24 दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र किया गया निर्गत दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। विकास खण्ड परिसर रावर्ट्सगंज में आज दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 24 दिव्यांगजनो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत किया गया, 17 दिव्यांगजनो का सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन किया गया, 06 दिव्यांग बच्चो का विद्यालयो में पंजीकरण…
  • शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये सुनिश्चित- जिलाधिकारी
    दैनिक समाज जागरण सोनभद्र। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में मार्च महीने के तीसरे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘‘ का आयोजन आज जून महीने के तीसरे शनिवार के स्थान पर सोमवार को किया गया, मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, पुलिस अधीक्षक…
  • सम्पूर्ण समाधान दिवस*कुल मामलों 81 में से 9 मामलों का हुआ निस्तारण
    समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ताबाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा तहसील दिवस पर पहुचे डीएम सत्येंद्र कुमार के समक्ष थाना गांव के अविनाश पांडेय ने एक वर्ष पूर्व लगे जलनिगम के पम्प से जलाआपूर्ति न होने की शिकायत की। जिसपर जलनिगम के एक्सईएन को फटकार लगाई और बिना किसी रुकावट के दो दिनों के अंदर पम्प की सफाई…
  • दरवाजे पर बकरी आने पर नाबालिक को पीटा, मुकदमा दर्ज
    समाज जागरण धनंजय मोदनवालपिंडरा।सिंधोरा थाना क्षेत्र के भगवतीपुर में दरवाजे पर बकरी चले जाने पर मनबढ़ों ने नाबालिक को पीट दिया। जिसपर पुलिस ने प्राथमिक उपचार कराते हुए मुकदमा दर्ज किया।घटना सोमवार की सुबह की है।पुलिस को दिए तहरीर में पिता इम्तियाज ने आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह मेरी पुत्री खुशबू बकरी चरा रही…