समाज जागरण शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, बलिया
रेवती (बलिया) : डाक्टर्स डे के अवसर पर स्थानीय कस्बे के उत्तर टोला में लखनऊ के राजेश सिंह दयाल फाउंडेशन के तत्वाधान में दो दिवसीय निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बहुतेरे मरीजों का इलाज हुआ और चल भी रहा है।
फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल की उपस्थिति में शांति अस्पताल के संचालक डाॅ. आरबीएन पाण्डेय ने शिविर का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन चिकित्सकों की टीम द्वारा 811 मरीजों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न प्रकार के ब्लड जांच, ईसीजी आदि करने के पश्चत नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराया। चंदन हॉस्पिटल लखनऊ से संबद्ध इस कैम्प में चंदन हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने उत्सुकता से हिस्सा लिया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. साक्षी पांडेय, एमडी मेडिसिन डॉ. देबब्रत मिश्रा, बालरोग रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमनी, श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेन ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। दयाल फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश सिंह दयाल ने बताया कि सलेमपुर और बलिया के विभिन्न हिस्सों में इस तरह निरंतर चिकित्सा शिविर का आयोजन होता रहेगा। दवा से लेकर उपचार तक सारी चिकित्सा निःशुल्क होगी। दो एम्बुलेंस भी रहेगा ताकि बड़ी बीमारी से ग्रस्त लोगों के लखनऊ आदि जगहों पर भेज कर सम्पूर्ण इलाज कराया जा सके। इस तरह के आयोजन का मुख्य उद्देश्य यह है कि मेडिकल कालेज से पढ़ाई पूरी करने वाले डाक्टरों के अन्दर इस तरह की सेवा करने की भावनाएं जागृत हो तथा गरीब निरीह लोगों का समुचित उपचार हो सके। कहा कि इस तरह का कैम्प निरंतर लगाया जायेगा। इस मौके पर डाॅ. अभय नरायन तिवारी, राघवेन्द्र राय, मोहित तिवारी, राजेश सिंह बैट्री, जय शंकर प्रसाद, रितेश द्विवेदी, चंदन अस्पताल लखनऊ के अमित श्रीवास्तव, रोहित गुरुनानी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*
by samaj
समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल राय
by samaj
बिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
by samaj
ओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.