विश्व साक्षारता दिवस 8सिंतंबर से हिंदी दिवस 14 सितंबर तक हिन्दी सप्ताह मनाने का लिया गया निर्णय।
दैनिक समाज जागरण
अविनाश कुमार जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार
संगोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता, भारतेन्दु जयन्ती , सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कराने का कार्यक्रम तय ।
उक्त निर्णय जनेश्वर विकास केंद्र एवं साहित्य संवाद कि आज हुई संयुक्त बैठक में लिया गया । बैठक राम जी सिंह की अध्यक्षता और डॉक्टर सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में अधिवक्ता संघ भवन औरंगाबाद में संपन्न हुई। सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया की पूर्व की तरह इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर से हिंदी दिवस 14 सितंबर तक हिंदी सप्ताह आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया । 8 सितंबर को साक्षरता के महत्व पर संगोष्ठी आयोजित किया जाएगा जिसमें साक्षरता के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा ।9 तारीख को हिंदी के महान कवि भारतेंदु हरिश्चंद्र की जयंती आयोजित की जाएगी ।
9 सितंबर से 12 सितंबर तक हिंदी आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्णय लिया गया । इसके अंतर्गत 9 तारीख को विद्यालय स्तर पर ,11 तारीख को प्रखंड स्तर पर तथा 12 तारीख को जिला स्तर पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। इसमे चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जायेग । 11 सितंबर को शिकागो में विवेकानंद भाषण को आधार बनाकर संगोष्ठी करने 13 को कवि सम्मेलन आयोजित करने का लिया गया ।
14 सितंबर को हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु संगोषी आयोजित की जाएगी तथा हिंदी सेवियों को को सम्मानित किया जाएगा ।सभी कार्यक्रमों के लिए समिति गठित कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई ।बैठक में पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह,कवि रामकिशोर सिंह, कालिका प्रसाद सिंह, श्री राम राय, राजेन्द्र पाठक,पूर्व पुलिस पदाधिकारी सिहेश्वर सिंह ,मुरलीधर पांडे ,शिक्षक चंदन पाठक , साहित्य संवाद के अध्यक्ष लालदेव प्रसाद, सचिन उज्जवल रंजन , शिक्षक बैद्यनाथ सिंह,सत्यचंडी महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
- दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
- IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
- गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएंसोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








