प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को बीजेपी राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर सभी राज्य मुख्यालयों और जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी.
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर वे चार महत्वपूर्व मुद्दों पर स्पीच देंगे. इन मुद्दों में वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास, और अगली पीढ़ी के इंफ्रा जैसे मुद्दे शामिल हैं. सबसे पहले वह चीतों के भारत आने के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
PM Modi Birthday: नरेंद्र मोदी का जन्मदिन कल, जानें किन-किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे प्रधानमंत्री
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल जन्मदिन है. अपने जन्मदिन के अवसर पर वे चार महत्वपूर्व मुद्दों पर स्पीच देंगे. इन मुद्दों में वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास, और अगली पीढ़ी के इंफ्रा जैसे मुद्दे शामिल हैं. सबसे पहले वह चीतों के भारत आने के ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे.
62वें सियाम वार्षिक सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, “ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देना ही समय की मांग”
फिर वह मध्यप्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के सम्मेलन में बोलेंगे. इस कार्यक्रम के बाद वे विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आईटीआई के छात्रों के पहले दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 40 लाख छात्र शामिल होंगे. फिर शाम को वह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय रसद नीति का शुभारंभ करेंगे और इस अवसर पर बोलेंगे.
प्रधानमंत्री के जन्मदिन यानी 17 सितंबर को बीजेपी राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय से लेकर सभी राज्य मुख्यालयों और जिला कार्यालयों में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाएगी. केंद्रीय मुख्यालय में प्रदर्शनी का उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा करेंगे. इस अभियान के तहत दो अक्टूबर को बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जन को खादी का उपयोग करने और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.
इस अभियान की निगरानी करने के लिए बीजेपी ने सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय समिति भी नियुक्त की है. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को बीजेपी ‘‘सेवा दिवस” के रूप में मनाती रही है और इस अवसर पर सेवा संबंधी क्रियाकलापों का आयोजन करती रही है.
- इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
स्वदेश कुमार ,लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश… - नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तक
किसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला… - ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार… - चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं… - गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



