नोएडा समाज जागरण डेस्क
नोएडा। सेक्टर 10 स्थित सी 142ए में जागृति प्रकाशन के नए विक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया दीप प्रज्वलित कर विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम मे दो पुस्तकों का भी लोकार्पण किया गया जिसमें रामशंकर अग्निहोत्री द्वारा संपादित “अविस्मरणीय बाबासाहब आपटे” तथा डॉ हरवंशलाल ओबेराय द्वारा लिखित “विश्व भारत का चिर ऋणी है। ” लोकार्पण मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार एवं उत्तर प्रदेश तथा उत्तरांचल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर द्वारा किया गया।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने नोएडा के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के कार्यक्रम को स्थानीय मंदिरों में जाकर एलईडी पर प्रत्यक्ष देखें। उस दिन उनकी चिर इच्छा इच्छा पूर्ण होने जा रही है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब आपटे संघ के प्रथम प्रचारक थे। वह डॉक्टर हेडगेवार जी के अनन्य साथी थे। संघ कार्य के विस्तार के लिए उन्होंने कई बार सारे देश का दौरा किया। अविस्मरणीय बाबा साहब आप्टे पुस्तक में उनके जीवन के अनेक प्रेरक प्रसंग का वर्णन किया गया है।
“विश्व भारत का ऋणी है” के विषय में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसके लेखक डॉक्टर हरवंशलाल ओबेरॉय उद्भट विद्वान थे उन्हें यूनेस्को ने विश्व के विभिन्न विश्वविद्यालयों में भारतीय संस्कृति और दर्शन पर व्याख्यान माला के लिए 1963 में आमंत्रित किया था। फलत: 106 देश की यात्रा उन्होंने इस हेतु की। व्याख्यान माला के साथ-साथ उन देशों में भारतीय संस्कृति के बारे में शोध कार्य भी करते रहे उसी का दिव्य दर्शन इस पुस्तक में हमें देखने को मिलता है।
उत्तर प्रदेश तथा उत्तरांचल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार प्रमुख कृपाशंकर जी ने कहा कि ये दोनों ही पुस्तकें अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी तथा वर्तमान पीढ़ी के लिए दिशा – दर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन जागृति प्रकाशन के स्वामी कृष्णानंद सागर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के बंदना के साथ हुई तथा समापन वंदे मातरम के साथ। कार्यक्रम के बीच बीच मे जय श्री राम और भारत माता की जय की उद्घोष भी गुंजते रहे। कार्यक्रम मे योगाचार्य जी के द्वारा एक साथ मे दो शंखो से शंखनाद करना लोगों को अपने तरफ खीचा।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



