नोएडा सेक्टर 47: स्वतंत्रता दिवस पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा सेक्टर 47 स्थित सेन्ट्रल पार्क मे स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फिटनेस संकल्प टीम के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती सुनिता खटाना इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रही। उन्होंने बच्चों को खेल का महत्व बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया और देश भक्ति गीत गाये।

इस अवसर पर फिटनेस संकल्प के मालिक श्री रमेश चौहान प्रमोद अवाना, श्री रविंदर भाटी, श्री निरंजन सिंह विधूड़ी, अजीत गुप्ता, उपेन्द्र जी, जेपी पांडे, कुलदीप चौहान, विक्रांत चौहान, दुष्यन्त चौहान मौजूद रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)