google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जलापूर्ति शिकायतों पर नोएडा प्राधिकरण का त्वरित एक्शन

सेक्टर-22, 41, 71, 73 और 82 की सोसायटियों में लाइन मरम्मत व पाइपलाइन फ्लशिंग कर बहाल की गई पेयजल आपूर्ति

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न सेक्टरों में जलापूर्ति संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लाइन मरम्मत और पाइपलाइन फ्लशिंग का कार्य कराया। इसके बाद पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया।

प्राधिकरण के अनुसार सेक्टर-22, 41, 71, 73 और 82 स्थित सोसायटियों से पानी की आपूर्ति में बाधा की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। शिकायत मिलते ही जल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति लाइनों की मरम्मत तथा पाइपलाइनों की फ्लशिंग कर आवश्यक तकनीकी कार्य पूरे किए।

नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि इन कार्यों के बाद प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी गई है। साथ ही नागरिकों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जल विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

प्राधिकरण ने कहा कि शहरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधाएं उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकता है और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विभाग पूरी तरह सक्रिय एवं प्रतिबद्ध है।

Noida #NoidaAuthority #WaterSupply #NoidaNews #DrinkingWater #PipelineFlushing #Sector22 #Sector41 #Sector71 #Sector73 #Sector82 #UttarPradesh


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)