वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूट गया था. वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.
शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स आज करीब 1100 अंक गिर गया. खबर लिखे जाने (दोपहर 2.44 मिनट) तक सेंसेक्स 936.93 अंक लुढ़ककर 58,997.08 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 277 अंक गिरकर 17,600 पर पहुंच गया.बता दें कि वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूट गया था. वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी की आशंका और विदेशी पूंजी की निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई.
इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 538.2 अंक टूटकर 59,395.81 अंक पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 161.3 अंक गिरकर 17,716.10 अंक पर था. सेंसेक्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो, एचडीएफसी, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और पॉवर ग्रिड के शेयरों में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई. वहीं, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे. अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बृहस्पतिवार को नुकसान के साथ बंद हुए.
पिछले कारोबारी सत्र में, बृहस्पतिवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 412.96 अंक या 0.68 प्रतिशत लुढ़ककर 59,934.01 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 126.35 अंक यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,877.40 अंक पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 91 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,270.68 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
- इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासतस्वदेश कुमार ,लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
- नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तककिसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला…
- ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौतइटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
- चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदानरामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
- गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकातसमाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








