- घटना से बिधनू थाने के कठारा में दहशत, पुलिस छानबीन में जुटी
सुनील बाजपेई
कानपुर । आज यहां गुरुवार की सुबह से बिधनू थाने के गांव कटारा में आने वाले ग्रामीण दहशत में हैं। वजह है यहां के एक किसान को कबूतर के जरिए खून से सनी उर्दू में लिखें चिट्ठी का मिलना।
यहां गले में लटकाए यह चिट्ठी लेकर कबूतर जैसे ही पहुंचा।किसान ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़कर गले से चिट्ठी उतारी। चिट्ठी खोली गई तो उसमें वर्गाकार भाग के अंदर उर्दू भाषा में लिखी कई पंक्तियां देख ग्रामीण दहशत में आ गए और उन्होंने इस चिट्ठी को पढ़वाने के लिए उर्दू के जानकारों की खोजबीन शुरू कर दी | वहीं घटना की जानकारी से आसपास गांवों के लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी है। प्राप्त विवरण के मुताबिक कठारा गांव निवासी किसान धर्मेंद्र कुशवाह आज गुरुवार सुबह दरवाजे मवेशियों को चारा दे रहे थे। तभी एक कबूतर गुटुर-गुटुर करता हुआ उनके चबूतरे पर बैठ गया।
किसान धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि इस कबूतर के गले में सफेद धागे में एक कागज का टुकड़ा बंधा हुआ था। जिसे देख धर्मेंद्र ने पड़ोसियों की मदद से कबूतर को पकड़ गले से धागे से बंधे कागज के टुकड़े को उतारकर खोला तो उसमें उर्दू भाषा में लिखी चिट्ठी थी ।
इस चिट्ठी में वर्गाकार भाग के बीच सात पंक्तियों में कुछ लिखा था। चिट्ठी के दूसरी ओर खून भी लगा था। जिसे देख किसान समेत ग्रामीण दहशत में आकर तरह तरह के अनुमान लगाकर चर्चा करने लगे। ग्रामीणों ने कबूतर को एक पिजड़े में कैद कर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही उर्दू भाषा के जानकारों की तलाश शुरू कर दी, जिससे उर्दू में लिखी चिट्ठी पढ़ा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



