google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी का कार्यालय सरोजनी नगर के हज हाउस में में शिफ्ट किया जाना पसमांदा मुसलमान के लिए परेशानी का सबब : अनीस मंसूरी

संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य हज कमेटी का कार्यालय सरोजनी नगर के हज हाउस में शिफ्ट किया जाना पसमांदा मुसलमानों के लिए बहुत ही परेशानी का सबब है। इस सम्बन्ध में अनीस मंसूरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
अनीस मंसूरी ने कहा कि मुसलमानों की कुल आबादी का 85 प्रतिशत पसमांदा मुसलमान हैं,और हज यात्रियों में 90 प्रतिशत हज यात्री पसमांदा मुस्लिम समाज से होते हैं जो अपनी गाढ़ी कमाई का एक एक पैसा जमा कर के हज यात्रा पर जाते हैं, राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष को अपने इस फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए।


अनीस मंसूरी रविवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे कि हज के आवेदन फॉर्म शुरू होने से लेकर हाजियों की वापसी तक हज कमेटी के कार्यालय में प्रदेश भर से लाखों लोग आते हैं। यह कार्यालय विधानसभा के सामने होने की वजह से हज यात्रियों को बहुत सुविधा होती है। यात्री बिना सड़क जाम में फंसे कम पैसों में कार्यालय पहुंच जाते हैं।
अनीस मंसूरी ने कहा कि हज कमेटी का ऑफिस सरोजनी नगर में शिफ्ट होने पर लोगों को बहुत दुशवारियां होंगी। यात्री कम से कम पांच जगह बड़े सड़क जाम में फसेंगे। साथ ही उनके समय और पैसों की भी बर्बादी होगी। मंसूरी ने कहा कि हज कमेटी कार्यालय को शिफ्ट करने का आदेश भले ही पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का है लेकिन जब मायावती को हाज यात्रियों की दुश्वारियों का पता चला तो उन्होंने अपने ही आदेश को लागू नहीं किया।

मायावती के बाद समाजवादी पार्टी की सरकार बनी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बने। अखिलेश यादव ने हज कमेटी कार्यालय के बगल में लोक भवन का निर्माण कराया लेकिन मुसलमानों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने हज कमेटी कार्यालय को वैसे ही रहने दिया। अनीस मंसूरी ने कहा कि राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष शिया समुदाय से आते हैं और उनके समुदाय के आधा प्रतिशत से भी कम लोग हज करने जाते हैं। इस साल 26786 लोगों ने आवेदन किया जिसमें मात्र 120 लोग शिया समुदाय के थे। जबकि सुन्नी समुदाय के 23000 से अधिक लोग हज करने गए वहीं शिया समुदाय के मात्र 83 लोग ही हज करने गए। इससे भी दुखद बात यह है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से मात्र 17 लोगों ने फॉर्म भरा जिसमें से मात्र सात लोग हज करने गए।


अनीस मंसूरी ने कहा कि पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड देखा जाए तो कभी भी शिया समुदाय के इतने लोग हज करने नहीं गए जिस से 300 लोगों की एक फ्लाइट फुल हो जाती। अनीस मंसूरी ने कहा कि यह एक गंभीर चिंता का विषय है। हज कमेटी के अध्यक्ष को हज कमेटी कार्यालय सरोजनी नगर शिफ्ट करने के बजाय अपने समुदाय के शिया हज यात्रियों की संख्या बढ़ाने पर गौर करना चाहिए। अनीस मंसूरी ने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस के सुप्रीमो मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुसलमानों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं, वही हज कमेटी के अध्यक्ष मुसलमानों में बीजेपी के लिए नफरत पैदा करने का काम कर रहे हैं। अनीस मंसूरी ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा संख्या में सुन्नी समुदाय के लोग हज करने जाते हैं ऐसे में हज कमेटी का अध्यक्ष और सेंट्रल हज कमेटी आफ इंडिया में उत्तर प्रदेश से सदस्य सुन्नी समुदाय का ही होना चाहिए तभी वह सुन्नी समुदाय के मुसलमानों को सुविधा देने पर काम करेगा।


इस अवसर पर पसमांदा मुस्लिम समाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष खुर्शीद आलम सलमानी, प्रदेश सचिव हाजी शब्बन मंसूरी, ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद रिज़वान (पप्पू कुरैशी ) मौलाना इलियास मंसूरी के अलावा काफी लोग मौजूद थे।

  • समाज जागरण: 14 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
    नई दिल्ली। बदलते दौर में जब  समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी  पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी  समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया,  राजनीति, अपराध,  शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
  • सोनभद्र।। 40 दिन से खराब ट्रांसफार्मर, अंधेरे में ग्रामीणों का प्रदर्शन
    बड़होर में बिजली संकट से बढ़ी परेशानी, जहरीले जीव-जंतुओं का भी खतरा; जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन समाज जागरण/आदिवासी सुनील त्रिपाठी सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के ग्राम बड़होर में कंपोजिट विद्यालय के सामने लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 40 दिनों से खराब पड़ा है। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर…
  • सोनभद्र: खबर छपने के बाद जागा पीडब्ल्यूडी, जेसीबी से साफ कराया परसाटोला-चैनपुर मार्ग का कीचड़
    छह साल से बदहाल सड़क पर आखिर हुई कार्रवाई, ग्रामीणों को मिली तत्काल राहत; पक्के निर्माण का इंतजार समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। परसाटोला-चैनपुर मार्ग की बदहाली को लेकर समाज जागरण में खबर प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) हरकत में आया। विभाग ने रविवार को जेसीबी मशीन लगाकर सड़क पर जमा कीचड़…
  • 27 सितंबर को अशोक सम्राट भवन में होगी हम पार्टी की गरीब चौपाल
    जीतन राम मांझी, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।गरीब, दलित, पसमांदा और वंचित तबके की समस्याओं को सीधे उनके बीच जाकर सुनने और समाधान के लिए आवाज उठाने की पहल के तहत हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) की ओर से 27 सितंबर को किशनगंज में…
  • तीज व्रत से केवल भगवान की प्राप्ति नहीं, तन-मन को मिलती है संतुष्टि : आशा यादव
    मेहंदी, गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा तीजोत्सवसमाज जागरण अनिल कुमारहरहुआ वाराणसी। शिवपुर स्थित मेहता नगर कॉलोनी में डॉ. भावना श्रीवास्तव के आवास पर रविवार को हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन साइबर एजुकेशन सोसायटी एवं आशा यस ए-वन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस दौरान…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)