कांग्रेस सरकार खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने का मौका दे रही : राजवाल
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झलमला में झलमला एकता क्लब क्रिकेट द्वारा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका पहला ईनाम बीस हजार व कप और दूसरा दस हजार व कप तीसरा पाँच हजार व कप रखा गया है।
शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा, पूजा अर्चना श्रीफल तोड़कर और फीता काटकर किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल ने खिलाड़ियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे आने का मौका दे रहा है। जिसमें पहला उद्घाटन मैच नगोई टीम और लखराम टीम के बीच रखा गया जिसमें लखराम टीम ने बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में अस्सी रन का टार्गेट दिया नगोई टीम ने छः ओवर में इक्यासी रन बना कर मैच में जीत हासिल कर लिया। अतिथियों द्वारा आयोजन समिति को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया और कहा सरकार द्वारा दिए जा रहे खेल के मदद के बारे में बताया गया, सभी खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया, किस तरह से आप खेल में आगे बढ़ सकते है और अपने आर्थिक स्थिति को खेल के माध्यम से सुधारा जा सकता है, उद्घाटन मैच में उपस्थित मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता अशोक राजवाल, अध्यक्षता सभापति राहुल सोनवानी,विशिष्ट अतिथि सभापति अंकित गौराहा,विशिष्ट अतिथि अरविंद लहरिया, अतिथि युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र यादव, महासचिव विकास दुबे, अथर्व मगर,जानू टंडन आजोजक समिति जफर, अजीज, अंशु, शेरा, शंभु, विनोद, फ़िरोज़, मुकेश, वारिस, जुल्फिकार ग्रामवासी खिलाड़ीगण एवं समस्त क्रिकेट समिति के लोग आदि उपस्थित रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



