रीता कुमारी, ब्यूरो चीफ
नवादा (बिहार)। नवादा जिला राजद के पूर्व महासचिव अजीत यादव ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राजधानी पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने उन्हें सदस्यता की रसीद सौंपी। इस अवसर पर दर्जन से अधिक उनके समर्थकों ने भी राजद छोड़ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मौके पर पार्टी के प्रदेश मंत्री अजय यादव, नवादा जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व ज़िलाध्यक्ष विनय कुमार, नालन्दा प्रभारी नवीन केसरी, ज़िला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामदेव यादव, आटी सेल संयोजक अभिजीत कुमार, ज़िला कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र पासवान, ज़िला प्रवक्ता अवनिकान्त भोला, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल सिन्हा, विश्वास सिंह विशु, राजीव रंजन आदि मौजूद रहे।
अजीत यादव उग्रवाद प्रभावित कौआकोल पूर्वी से जिला परिषद सदस्य हैं. उनका वहां वर्ग-विशेष पर मजबूत पकड़ बतायी जाती है। अजीत के आने से कौआकोल क्षेत्र में भाजपा की पकड़ में थोड़ी मजबूती आने की संभावना है। यह अलग बात है कि बीते विधानसभा चुनाव में और स्थानीय निकायों से होनेवाले विधान परिषद चुनाव में उन्होंने जिसके लिए काम किया उन्हें कामयाबी हासिल नहीं हुई। देखना यह है कि भाजपा अजीत यादव को अपनी पार्टी में किस तरह उपयोग करती है!
- इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
स्वदेश कुमार ,लखनऊ वरिष्ठ पत्रकार मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश… - नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तक
किसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला… - ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार… - चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं… - गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



