google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बांका: ओढनी डैम के समीप स्टेट बैंक शिविर लगाकर जीविका दीदियों को किया चेक वितरण

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत साह

जिले के बांका प्रखंड अंतर्गत लोधम पंचायत के ओढ़नी डैम के समीप सोमवार 12 सितंबर को भारतीय स्टेट बैंक द्वारा स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी सत्यावर्ता महापात्रा व क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीण कुमार डीजीएम प्रेम प्रभाकर बांका, डीपीएम अजीत कुमार, एफ आई मैनेजर राकेश पांडेय आदि के अध्यक्षता में किया गया।

बांका: ओढनी डैम के समीप स्टेट बैंक शिविर लगाकर जीविका दीदियों को किया चेक वितरण

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों को पगड़ी,व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। तथा मंचासीन अतिथियों को जीविका दीदी ने स्वागत गान से सम्मानित किया। तत्पश्चात इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जीविका दीदियों को शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा जीविका दीदियों को समूह में कैसे सबल व आत्म-निर्भर बनें, तथा जीविका के माध्यम से रोजगार के संबंधित में विस्तृत रूप में जानकारी दिया। कार्यक्रम के अंत में एफ आई मैनेजर राकेश कुमार पांडेय के हाथों प्रत्येक ग्रुप सदस्य को ऋण दिया गया।

बांका: ओढनी डैम के समीप स्टेट बैंक शिविर लगाकर जीविका दीदियों को किया चेक वितरण

इस आयोजन में कुल 5 करोड़ रुपए का ग्रुप लोन का चेक वितरण किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक शिव मिश्रा, कटोरिया शाखा प्रबंधक, व बांका शाखा प्रबंधक के साथ वारने कलस्टर के सीसी प्रमोद कुमार के अलावा सैकड़ों जीविका आदि ग्रामीण मौजूद थे।

  • इमरान-इकरा की भिड़ंत से गरमाई सपा-कांग्रेस की सीटों वाली सियासत
     स्वदेश कुमार ,लखनऊ  वरिष्ठ पत्रकार  मो- 9415010798 उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव भले अभी कई महीने दूर हो, लेकिन विपक्ष के भीतर चुनावी शतरंज बिछ चुकी है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऊपर से गठबंधन की जरूरत समझती दिखती हैं, मगर नीचे सीटों और राजनीतिक प्रभाव की ऐसी लड़ाई शुरू हो गई है, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश…
  • नकद की दस्तक — महिला के खाते से घर की अर्थव्यवस्था तक
    किसी घर की आर्थिक ताकत अलमारी में रखे नोटों से नहीं, उस हाथ से तय होती है जो अगला रुपया खर्च करता है। भारत के करोड़ों घरों में यह फैसला लंबे समय तक उस महिला के हाथ में नहीं था, जो भोजन, बच्चों की पढ़ाई और परिवार की देखभाल संभालती रही। अब सरकारें उसी महिला…
  • ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
    इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
  • चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
    रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
  • गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
    समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)