समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के भरारी जोन में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोडो अभियान कार्यक्रम ग्राम भरारी से आरंभ होकर ग्राम पंचायत केंवटाडीह में समापन हुआ।इस दौरान जिला पंचायत सभापति राजमहंत राजेश्वर भार्गव वरिष्ठ कांग्रेसी कमल डहरिया, जिला सचिव अरविंद दिलीप लहरिया व जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुकृता खुटे भरारी व केंवटाडीह में पदाधिकारी और कार्यकर्ता पैदल गली गली मोहल्ले ,घरों में पहुंच कर आमजन से केंद्र सरकार के नाकामी और छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में संवाद किया।
जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने भरारी में घर घर जाकर लोगों के बीच पहुंच कर बताया कि भाजपा सरकार जाति धर्म के नाम पर आम जनता को गुमराह कर ध्यान भटका रही है। हमें भाजपा के नेताओं के बहकावे में नही आना है।छत्तीसगढ़ के मुखिया कांग्रेस सरकार हमारे साथ है हमारे हमदर्द है जो सभी वर्गों को ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ की जनता को हर संभव महंगाई बेरोजगारी से बचाने के लिए अपने अनेक योजनाओं के माध्यम से प्रयास कर रही है।हमारे छत्तीसगढ़ सरकार की बदौलत आज छत्तीसगढ़ राज खुशहाल है।
वरिष्ठ कांग्रेसी कमल डहरिया लोगों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के उपलब्धियों को गिनाए और कहा केंद्र सरकार की गलत नीतियों से महंगाई लगातार बढती जा रही है।इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कभी जनता से झूठे वायदे नही किए जो वायदे किए सत्ता में आते ही पूरे किए। इसलिए आने वाले समय में हमें छत्तीसगढ़ में मस्तुरी विधानसभा में अपने हक के लिए जिम्मेदारी के साथ कांग्रेस की सरकार बनानी है।
महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुकृता खुटे ने बताया हाथ से हाथ जोडो अभियान पूरे देश मे चल रहा है,मोदी सरकार अपने करीबी दोस्तों और चुनिंदा अरबपतियों को फायदा पहुंचाने की नीतियों से पूरा देश खासकर मध्यम गरीब वर्ग चिंतित है परेशान है,हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश सरकार किसानों, महिलाओं, बेरोजगारों व छात्र छात्राओं के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर छत्तीसगढ़ के लोगों के बोझ को कम करने के लगातार कार्य कर रही है।
युवा नेता कांग्रेस जिला सचिव अरविंद दिलीप लहरिया ने भी कहा आज के वर्तमान समय में हर वर्ग केंद्र में मौजूदा मोदी सरकार से तंग आ चुका है।देश में किसानों की दुर्दशा हो रही है,युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है,मंहगाई से लोगों का जीना दुर्लभ हो रहा है।आज केंद्र की मोदी सरकार के बजट से लोगों को उम्मीद थी सभी की उम्मीद धरी की धरी रह गई।आज हमारी छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी सरकार छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ खडे हैं किसानों के साथ युवाओं के साथ महिलाओं के साथ विभिन्न योजनाओं को लाकर छत्तीसगढ़ की जनता को खुशहाल बनाने में हरसंभव प्रयास करते आ रहे हैं।आज छत्तीसगढ़ की जनता माननीय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। समय आ गया है देश प्रदेश और विधानसभा में अपनी कांग्रेस की सरकार बनाकर हम भी अपनी कर्तव्य को पुरा करें।
सभी कांग्रेसियों ने भरारी जोन में ग्राम पंचायत भरारी व केंवटाडीह के घर घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की नाकामियों व वायदा खिलाफी व छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहचाया।
इस मौके पर युवा नेता विशंभर खुटे, सुभाष टंडन,सुरेश दुबे, गणेशदत्त राजू तिवारी, जोन अध्यक्ष चंदराम साहू, सहित ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,… - बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद… - बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में… - ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,… - ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



