google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

IAS संजय खत्री बनाए गए एसीईओ नोएडा प्राधिकरण, मानवेन्द्र सिंह होंगे मुरादाबाद के डीएम

नोएडा समाज जागरण डेस्क

नोएडा आथार्रिटी के एसीओ बनाए गए आईएएस संजय खत्री, वही वर्तमान एसीओ आईएएस मानवेन्द्र सिह को मुरादाबाद मे जिलाधिकारी के पद पर तैनाती मिली है। आईएएस संजय खत्री 2010 बैच के आईएएस है और अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों मे रहे है। आईएएस होने के बावजूद एक साधारण परिवार के लड़की से विवाह करने पर लोगों ने काफी सराहा था। उस समय मे गाजीपुर मे जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे । लड़की से मुलाकात एक जिलाधिकारी और फरियादी के तौर पर हुई थी जो बाद मे साथ फेरे लेकर जीवन संगीनी बनी। इसको लेकर लोगों ने काफी सराहना की।

वर्तमान मे आईएएस संजय खत्री, मानवेन्द्र सिंह का स्थान लेंगे जिनको मुरादाबाद के जिलाधिकारी पद पर तैनाती मिली है। आईएएस संजय खत्री इससे पहले गाजीपुर, रायबरेली और प्रयागराज के जिलाधिकारी रह चुके है।

नोएडा मे फैले अतिक्रमण और प्राधिकरण मे फैले भ्रष्टाचार को कितना कम कर पायेंगे यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)