google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

झलमला में मना संकुल स्तरीय नवाचार तरीके से शाला प्रवेशोत्सव ,,नवप्रवेशी बच्चो का हस्त चिन्ह और बगिया के फूल से किया गया जोरदार स्वागत

नवपदस्थ प्रधान पाठक ने उत्कृष्ठ माताओ को सम्मानित करने का घोषणा किया

शैक्षिक समन्वयक ने आठवी पाचवी में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चो को सम्मानित करने कि घोषणा

समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट

मस्तुरी/सीपत । विकास खंड मस्तूरी संकुल केन्द्र कन्या सीपत के अंतर्गत ग्राम झलमला में संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव अभियान के कड़ी में शा प्राथमिक एवं शा पूर्व मा शाला झलमला के संयुक्त तत्वाधान में प्रवेशोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि ग्राम झलमला के सरपंच मिथलेश सूर्यवंशी, अध्यक्षता शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, विशिष्ठ अतिथि प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल झलमला संध्या सारथी व्याख्याता, व्याख्याता गीता साहू व्याख्याता के उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की छाया चित्रों पर पूजा अर्चना से शुभारंभ करते हुए कक्षा पहली 10 एवं छठवी 27 उपस्थित छात्र छात्राओ का फुल माला,रंग गुलाल और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया प्रवेशोत्सव को नवाचार तरीके से नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के रंग बिरंगे हस्त चिन्ह और गुलाब के बगिया सेल्फी से जोरदार स्वागत किया गया| कउपस्थित शाला प्रंबंध समिति के सदस्यगण रंजीता साहू, मुमताज बेगम, कल्याणी साहू, सतरूपा साहू, कृष्ण कुमार एवं शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय प्रधान पाठक द्वय मनीषा गौतम मुंशी सिदार छात्र छात्राओ को तिलक लगाकर स्वागत किया।
इस शुअवसर पर प्रधान पाठक मनीषा गौतम ने निःशुल्क गणवेश, पुस्तक, कापी, पेन सभी गणमान्य सदस्यो के हाथो से बच्चो को प्रदान कराया गया और
शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शासन के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया कि शासकीय शालाओ में पेयजल, आकर्षक भवन,प्रिंट रिच,पुस्तकालय, पुस्तक, भोजन , कक्षा में स्मार्ट क्लास, सीसी टीवी कैमरा,स्वच्छ शौचालय, बांऊड्रीवाल आदि का व्यवस्था है। आप सब से निवेदन है कि अधिक से छात्र छात्राओ को शासकीय शालाओ में प्रवेश दिलाये।।
साथ ही प्रधान पाठक ने बच्चो की अधिक उपस्थिति को लेकर पालको से अनुग्रह किया एवं सबसे अधिक उपस्थित बच्चो के माताओं को 26 जनवरी में विशेष उपहार की घोषणा की, साथ ही विशिष्ठ अतिथि संध्या सारथी जी व्याख्याता हाई स्कूल झलमला ने बच्चो को निरंतर बेहतर करने और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवप्रवेशी बच्चो को आशीर्वाद दिया।
प्रधान पाठक मुंशीराम सिदार जी ने नवप्रवेशी बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और पालकों से शाला विकास एवं सुरक्षा के लिए आग्रह किया।।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक सतीश कुमार साहू ने किया प्रधान पाठक मुंशीराम सिदार ने कार्यक्रम के अंत मे अतिथियों का आभार ब्यक्त किया|इस अवसर पर सतीश साहू,शारदेन्द्र कुमार श्रीवास , मनीराम बघेल , गोपाल कोशले पालक माताएं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

  • **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
    *नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
  • दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
  • धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार…
  • IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
    150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
  • गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
    सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)