समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी। बुधवार को मस्तूरी में स्थित छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के कार्यालय में एक दिवसीय विशेष बैठक आहूत किया गया था, जिसमें राज्य एवं राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक एवं इसके प्रकाशन बाबत मस्तूरी ब्लॉक के छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की बैठक प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी एवं संभागीय सचिव विनोद श्रीवास्तव की उपस्थिति में की गई। इस बैठक में राज्य एवं संगठन द्वारा लिए गए निर्णय के बारे में अवगत कराया गया,और प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय संगठन के बैठक एवं छत्तीसगढ़ पत्रकार कल्याण संघ के स्मारिका प्रकाशन के विषय में जानकारी दी गई उपरोक्त कार्यक्रम में सभी संगठन के इकाइयों को स्मारिका के प्रकाशन में 40% की सहयोग राशि देने की बात कही। इस बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा योजना के लिए सतत संपर्क की बात कही गई ।
बैठक में शामिल होने आए प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने मस्तूरी ब्लाक के वार्षिक कैलेंडर के प्रकाशन की बधाई दी साथ ही ब्लॉक इकाई के कार्य की भरपूर सराहना की गई ।भविष्य में मस्तूरी ब्लाक के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उत्तरोत्तर जवाबदेही एवं सहयोग की कामना के साथ शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार महेश कुमार तिवारी ,संभागीय सचिव विनोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा ,पत्रकार मुबीन फारुकी, पत्रकार उपेंद्र शुक्ला, पत्रकार जितेंद्र पूर्ति , के साथ मस्तूरी संगठन के अध्यक्ष विजय सुमन, उपाध्यक्ष रघु यादव, सचिव हरीओम श्रीवास, विनोद बघेल,विमल कांत, दिनेश पाटले, हरि यादव, करण अंचल, अनुराग साहू, चंद्रप्रकाश निणेजक, अमित कुंटे, जितेन्द्र लहरें, धनंजय खुंटे , राजेश निषाद,विवेक देशमुख उपस्थित रहे। बैठक संपन्न के उपरांत मस्तूरी संगठन के पत्रकार साथी चंद्रप्रकाश निणेजक का जन्मदिवस भी था जिस पर सभी पत्रकार साथियों की उपस्थिति में पत्रकार साथी चंद्रप्रकाश निणेजक के जन्मदिवस पर केक काटकर उसे बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गई।
- अयोध्या श्रीराम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जमशेदपुर में झामुमो का प्रदर्शन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित करोड़ों रुपये की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची से उपायुक्त… - राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हेल्प क्रॉस सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों की दी जानकारी
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर रांची स्थित राजभवन में आज हेल्प क्रॉस सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को सोसाइटी द्वारा पिछले एक दशक से शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, आपदा राहत, जरूरतमंदों… - टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा और निराधार धाराएं हटाने की मांग, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
दैनिक समाज जागरण 09.07.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर बंद के दौरान टेल्को थाना में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष समीक्षा, निराधार धाराओं को हटाने तथा शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पूर्वी सिंहभूम के… - दैनिक समाज जागरण PDF – 09 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
ð दिल्ली–एनसीआर | 09 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें लोग और… - वायरल वीडियो पर रेलवे का बड़ा एक्शन: एसी फर्स्ट क्लास कूपे सजाने के मामले में टीसी निलंबित, जांच के आदेश
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास कूपे की सजावट का वीडियो वायरल होने के बाद भारतीय रेलवे ने सख्त कार्रवाई की है। साउथ सेंट्रल रेलवे ने मामले को गंभीर लापरवाही मानते हुए एक टिकट परीक्षक (टीसी) को निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



