समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
बिलासपुर। मस्तूरी ब्लाॅक के पचपेड़ी अंबेडकर चौक के पास का ट्रांसफार्मर विगत 15 दिनों से खराब है जिसके वजह से वहां आसपास के ग्रामीणों को बिजली की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बिजली की समस्या से बच्चों के पढ़ाई लिखाई से लेकर दैनिक उपयोग के कई सारी समस्याएं से लोग जूझ रहे है। ग्रामीण आए दिन पचपेड़ी सब स्टेशन जाकर बिजली की समस्या से छुटकारा मिले उसके लिए जवाबदार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना और शिकायत भी कई बार कर चुके हैं, उसके बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्रामीणों के इस समस्या से अंजान बने बैठे हुए हैं और अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता की वजह से ग्रामीण विगत 15 दिनों से बिजली की समस्या से बहुत ही परेशानी का सामना कर रहे हैं।
इस संबंध में जब पचपेड़ी सबस्टेशन के जूनियर इंजीनियर नरपाल पंकज से जानकारी ली गई तो उनका कहना है कि वह छुट्टी में है और इस समस्या को अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में देने की बात बस कर रहे हैं।
मस्तूरी बिजली विभाग के एई जितेश दिव्या ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पचपेड़ी में ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उन्हें मिल गया है। समस्या को खत्म करने के लिए 2 नए ट्रांसफार्मर लाया गया था जो किसी कारण वश ट्रांसफार्मर फैल हो गया है। उसको पुनः वापस कर उसके जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लाया जा रहा है। एक-दो दिन में पचपेड़ी में बिजली की जो समस्या है वह खत्म हो जाने की बात कही है।
अंबेडकर चौक के पास स्थित आर के लक्की पेट्रोल पंप उसी ट्रांसफार्मर से अपना बिजली पूर्ति करते हैं जिसकी वजह से लोड ज्यादा हो जाता है ।और आए दिन इस ट्रांसफार्मर में खराबी एवं लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का बिजली विभाग से मांग है कि पेट्रोल टंकी के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था हो ताकि ग्रामीणों की सुविधा के लिए जो ट्रांसफार्मर लगा है उससे ग्रामीणों को सुविधा मिल सके।
- कालांवाली में धान खरीद पर सवाल, बिना सफाई के बोरियों में भरने का आरोप
सरकारी नियमों की अनदेखी और आर्थिक नुकसान की आशंका, मार्केट कमेटी सचिव ने कहा—अनियमितता मिलने पर जारी होगा नोटिस कालांवाली, 24 अक्टूबर। धान खरीद केंद्रों पर बिना उचित सफाई के धान बोरियों में भरे जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर सरकारी खरीद प्रक्रिया और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे… - किशनगंज में आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली पर डीएम सख्त, एक सप्ताह में सुधार का निर्देश
274 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम बनाने के कार्यों की समीक्षा, मातृ वंदना और कन्या उत्थान योजना में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी किशनगंज। जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और कल्याणकारी योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस)… - नौ साल से ध्वस्त सड़क, हजारों ग्रामीण बेहाल; आखिर कब जागेगा प्रशासन?
2017 की बाढ़ में उजड़ा देवरी खास-रहमतपुर मार्ग आज तक नहीं बना, बरसात में संपर्क टूटने का खतरा; सड़क और आरसीसी पुल निर्माण की मांग तेज किशनगंज। बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत के वार्ड संख्या-14 में देवरी खास से रहमतपुर जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क की बदहाली ग्रामीणों के लिए बड़ी… - हैबतपुर के डूब क्षेत्र में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 40 हजार वर्ग मीटर जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त
एनजीटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे कॉलोनाइजर****ग्रेटर नोएडा, 24 अक्टूबर।** ग्रेटर नोएडा में अवैध निर्माण और जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम पुराना हैबतपुर के डूब क्षेत्र… - राजासरई में नल कनेक्शन बने शोपीस, एक साल से पानी का इंतजार; ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन*
समाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत राजासरई में हर घर नल जल योजना के तहत कनेक्शन दिए जाने के एक साल बाद भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



