दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 24 सितंबर 2023 आज औरंगाबाद जिले के नगर पंचायत नबीनगर मे नगर पंचायत के सौजन्य से करोड़ों रूपए से निर्मित विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन नबीनगर के क्षेत्रिय विधायक विजय कुमार सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह द्वारा फीता काटकर एवम नारियल फोड़कर किया गया। अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के सभी वार्डो मे विकास का काम तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत के कुछ वार्ड मे काम पूजा के बाद शुरू कर उसे जल्द पूरा करा दिया जाएगा। विपिन सिंह ने यह भी बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र मे बहुत जल्द तेजी से विकास कार्य और नगर सौंदर्यीकरण देखने को मिलेगा।
आज मुख्य रूप से नगर पंचायत के वार्ड 1 के जयनगरा गांव में पुल का उद्घाटन किया गया।इसी वार्ड के देवराज बीघा के स्टेशन रोड तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया।वार्ड 2 के परसिया सामुदायिक भवन से मस्जिद तक फेबर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन किया गया इसी वार्ड में मनौअर के घर से रमजान बीघा देवी मंदिर तक पीसीसी सड़क एवं नाली का उद्घाटन किया गया।नगर पंचायत के वार्ड 3 में रामधनी साहू शिक्षक के घर से बांदा पीपर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया ।वार्ड नंबर 5 में कोइरीडीह पथ से गुरदी गांव तक पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया गया ।वार्ड 6 में शंकरपुर देवी मंदिर के समीप नाली का शिलान्यास किया गया, इसी वार्ड में महिपबीघा संजय शाह के घर से अरुण शाह के घर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया।
वार्ड नंबर 7 में बस स्टैंड मेनरोड से कृष्ण प्रसाद मिल तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया ।वार्ड नंबर 9 में दुर्गा चौक पर फेवर ब्लॉक कार्य का उद्घाटन किया गया ।वार्ड नंबर 10 मे पंडा मोहल्ला से वीरेंद्र प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन किया गया, इसी वार्ड में श्मशान घाट का जीर्णोधार भी किया गया। वार्ड 11 में शिवपूजन पाल के घर से लड्डू मियां के घर होते हुए पुनपुन नदी तक पीसीसी सड़क और नाली का उद्घाटन किया गया ,इसी वार्ड के नरेश ठाकुर के घर से एयरटेल टावर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया साथ ही इसी वार्ड में श्मशान घाट का जीर्णोद्धार भी किया गया ।वार्ड 12 में शिव मंदिर से सरस्वती शिशु मंदिर तक पीसीसी सड़क मरम्मत का उद्घाटन किया गया साथ ही इसी वार्ड में विनोद चंद्रवंशी के घर से पुनपुन नदी तक नाली और पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया वार्ड 12 में ही शिशु मंदिर में नल जल का उद्घाटन किया गया ।वार्ड 12 मे ही बसन बीघा मोड एवं अनुग्रह नारायण स्टेडियम में प्याऊ का उद्घाटन किया गया ।वार्ड 13 में प्रमोद सिंह के घर से देवी मंदिर तक पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया ।इसी वार्ड के आनंदुआ गांव में पीडब्ल्यूडी कांडी पथ से विजय सिंह के घर होते हुए राजकेश्वर सिंह के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाली का उद्घाटन किया गया ।वार्ड 13 के ही ग्राम साया एवं नयकाबीघा मे प्याऊ का उद्घाटन एवं साया गांव में पीसीसी सड़क का मरम्मत कार्य का उद्घाटन किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर पंचायत के वार्ड 14 में कचरा प्लांट में शौचालय का उद्घाटन किया गया ।इसी वार्ड में जोबे गांव के शिव मंदिर से अरविंद सिंह के घर तक फबेर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन एवं शिवराजपुर के हबीब मियां के घर से मदरसा तक फेवर ब्लॉक सड़क का उद्घाटन किया गया ।वार्ड 14 के ही भानखाप के दलित मोहल्ला मे प्याऊ का उद्घाटन किया गया ।इसके अतिरिक्त वार्ड 4 ,वार्ड 7 एवं वार्ड 9 में प्याऊ निर्माण का उद्घाटन एवम मंगल बाजार, शनीचर बाजार ,बसनबीघा मोड़ एवं गायत्री मंदिर परिसर मे आर ओ प्लांट का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम मे नगर पंचायत के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार रजक, बेलाई पंचायत के मुखिया अम्बरीष प्रधान,वार्ड पार्षद अजय साव,रितेश कुमार, इंदल सिंह,मनीष कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह,राजद नेता संतोष सिंह,रमजान अली, जगन यादव,पीयूष कमल, धर्मेन्द्र वर्मा,उमेश चंद्रवंशी,राहुल रावत,उदय गुप्ता,राजकुमार रजक सहित बड़ी संख्या मे गणमान्य नागरिक सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।
- समाज जागरण: 20 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- गौरेला में अवैध मवेशी परिवहन पर कार्रवाई, दो पिकअप से 8 मवेशी बरामदपुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया, वाहनों को किया जब्त; मवेशियों के परिवहन के स्रोत और गंतव्य की जांच जारी गौरेला। जिले में अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 8 मवेशियों को बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध…
- एमएमडीआर बिल के खिलाफ पोटका में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन, हजारों लोग सड़क पर उतरेदैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका में जनसभा, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में भी प्रदर्शन; केंद्र सरकार पर झारखंड के खनिज अधिकार सीमित करने का आरोप पोटका जमशेदपुर खान एवं खनिज (विकास और रेगुलेशन) संशोधन बिल, 2026 के विरोध में शनिवार…
- जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 पुलिस पदाधिकारियों का तबादलाआजादनगर, सोनारी, गोलमुरी, मानगो, परसुडीह समेत कई थानों के प्रभारी बदले; साइबर अपराध और यातायात शाखा में भी नई जिम्मेदारी दैनिक समाज जागरण 19.9.2026 चांद कुमार लायेक (ब्यूरो चीफ) पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस में विधि-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से…
- सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्नविजय तिवारीउमरिया (मध्य प्रदेश)भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, जिलाध्यक्ष श्री आशुतोष अग्रवाल जी के दिशा-निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा-संकल्प अभियान’ के अंतर्गत कैम्ब्रिज इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, उमरिया में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








