google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 42: बीच सड़को पर लगने लगी फलों की अवैध मंडी।

नोएडा समाज जागरण डेस्क

ऐसे तो नोएडा में कोई ऐसी जगह नही है जहाँ पर अतिक्रमण न हो और भ्रष्टाचार न हो। लेकिन अब एक नयी अवैध फल मंडी नोएडा सेक्टर 42 शनि मंदिर के पास मे तैयार है । शाम 5 बजे के बाद बीच सड़क पर लगने वाली यह फल मंडी इंडियन आयल पेट्रोल के सामने है। फल मंडी प्राधिकरण कर्मचारी, जेई, सर्किल आफिसर, एव ठेली पटरी माफिया के सलाह पर शाम को 5 बजे लगते है जिस समय मे गाड़ियों के भारी आवाजाही रहता है।

बताते चले कि एक तरफ जहाँ फलों के अवैध मंडी लगते है वही दूसरी तरफ शनि मंदिर के आस-पास मे शाम को शराबियों का भी मजमा लग जाते है जो कि नाली के दीवार पर बैठकर दारू पीते है और गाली गलौच करते है। यही पर आस-पास मे खड़े ठेली पटरी वालों से इनको पीने के लिए सारी व्यवस्था मिल जाते है।

अवैध मंडी के कारण फलों के खरीदार अपना वाहन बीच सड़क पर खड़ी कर देते है जिसके कारण पेट्रोल पंप के पास मे मुड़ने वाली गाड़ियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह कहना भी ठीक होगा कि हमेशा दुर्घटना संभावित जोन बना रहता है। वही सेक्टर 42 की मोड़ पर फलों की ठेली लगे होने का कारण रास्ता जाम लगता है।

यहाँ यह भी जानना जरूरी है कि यहाँ से नोएडा सेक्टर 45 सदरपुर की पुलिस चौकी मात्र 500 मीटर पर है और सेक्टर 39 थाना 2 किलोमीटर की दूरी पर। प्राधिकरण कार्यालय भी सेक्टर 39 मे है वह भी 2 किलोमीटर की दूरी पर है। सबसे बड़ी बात नोएडा मे सभी अधिकारियों का भी यही से आना जाना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)