नही है पैथोलॉजी टेस्ट, अल्ट्रासाउंड व एक्स रे जैसे मूलभूत सुविधाएं
समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमण्डल
पालीगंज/ एक वर्ष पूर्व पालीगंज अनुमण्डल अस्पताल के रूप से जाने जानेवाली स्थानीय बाजार स्थित पीएचसी आज बिना प्रभारी के एक डॉक्टर व एपीएचसी के डॉक्टरों के सहारे चल रही है। इस अस्पताल में एक्स रे, पैथोलॉजी टेस्ट व अल्ट्रासाउंड जैसे मूलभूत सुविधाएं तक नही है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित इस अस्पताल में पहले अनुमंडल अस्पताल के साथ-साथ पीएचसी अस्पताल चला करती थी। लेकिन जब से अनुमंडल अस्पताल एक वर्ष पूर्व यहां से दूसरी जगह शिफ्ट हुई उसके बाद से इस पीएससी अस्पताल की दुर्दशा दिन-ब-दिन बद से बदतर होती चली गई है। यहां दो माह पूर्व 10 जून को अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. आभा कुमारी से प्रभार लेकर सिविल सर्जन द्वारा ओम प्रकाश मंडल को प्रभारी बनाया गया था। लेकिन मात्र उन्हें कुछ ही दिनों बाद जून माह में ही हटा कर दूसरे जगह पोस्टिंग कर दिया गया है। तब से दो माह बीत जाने के बाद भी आजतक यहां किसी को प्रभारी नहीं बनाया गया और न ही यहां के किसी डाक्टर को इसकी प्रभार सौंपा गया। जो काफी चिंतनीय विषय है।
वही यहां के दूसरी स्थितियों पर एक नजर डालें तो इस सीएचसी अस्पताल में 6 डॉक्टरों की पदस्थापित होने की कोटे है। इसमें से तीन डॉक्टर अभी वर्तमान में यहां पदस्थापित है जिसमें से दो डॉक्टरो ने प्रशिक्षण के लिए चले गए है। वही वर्तमान में मात्र एक डॉक्टर पर यह अस्पताल चल रही है। जिनके सहयोगी के रूप में एपीएचसी के डॉक्टरों से कार्य लिया जा रहा है। इस वजह से यहां सिर्फ OPD ही चलती है। जबकि सभी पीएचसी अस्पतालों में प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध रहती है। जब से अनुमंडल अस्पताल को यहां से शिफ्ट किया गया तब से यहां पर प्रसव की सुविधाओं को बन्द कर दिया गया है। लेकिन फिलहाल टीकाकरण का कार्य की जा रही है।
इससे भी इस अस्पताल की भयानक स्थिति दूसरी ओर और है यहां दवा वितरण काउंटर पर हेल्थ वर्कर को दवा वितरण के लिए लगाया गया है। जिसे दवा की पूर्ण जानकारी तक नही है। डॉक्टरों द्वारा दवा कुछ और लिखी होती है तो यह हेल्थ वर्कर मरीजों को कुछ और ही दवा देते हैं। एक उदाहरण के तौर पर रानीपुर गाव के एक मरीज जोगिंदर सिंह को डॉक्टर ने बीपी की दवा लिखे। जब मरीज दवा काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें दर्द व बुखार की दवा दी गयी। वही कुछ मरीजों ने बताया कि यहां पूर्व में एक्स रे व अल्ट्रासाउंड की सुवधा थी जो बन्द हो चुकी है। डॉक्टर के द्वारा पैथोलॉजी टेस्ट, अल्ट्रासाउंड व एक्स रे कराने के लिए पर्ची लिखी जाती है। लेकिन सुविधा नही होने के कारण इलाज सही नही हो पाती है। ऐसे में बिना प्रभारी के चल रहे अस्पताल में कुब्यवस्था की शिकायत किससे किया जाए?
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








