google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के प्रयासों को ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन ने दिया समर्थन

—— एक अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “पेंशन शंखनाद महारैली” में प्रतिभाग करने को लेकर हुई चर्चा


अमर सक्सेना
शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन कार्यकारिणी की पहली बैठक विकास भवन स्थित संघ कार्यालय में हुई। संरक्षक शिवशंकर सक्सेना, जिला अध्यक्ष अमित कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी साथियों का स्वागत किया। बैठक में 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली में प्रतिभाग करने को लेकर चर्चा की गई। महामंत्री ओमकार ने बैठक का संचालन करते हुए एजेंडा पढ़कर सुनाया।

शिवशंकर सक्सेना ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को एसोसिएशन में मिले पदों का प्रमाण पत्र दिया। मंडल व जिलाध्यक्ष अमित कुमार ने सभी साथियों को संगठन हित में पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 1 अक्टूबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली पेंशन शंखनाद महारैली में प्रतिभा करने को लेकर चर्चा की गई तथा अटेवा की जिला इकाई की ओर से मांगे गए समर्थन व पुरानी पेंशन स्कीम को लागू कराये जाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन शाहजहांपुर की ओर से समर्थन दिए जाने का निर्णय लिया गया।

सभी कर्मचारियों से अपील की गई कि 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में बुलाई गई पेंशन शंखनाद महारैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता करें। सदस्यों के आने-जाने की व्यवस्था एसोसिएशन की ओर से की जाएगी। महारैली में जाने वाले साथी 25 सितंबर तक महामंत्री से संपर्क कर लें। इस दौरान रामजी गुप्ता, श्रीमती किरन श्रीवास्तव द्वारा अनुरोध किया गया कि प्रधान सहायक के पद रिक्त होने के उपरान्त भी पदोन्नति नहीं हो पा रही है, जबकि शासन से निरन्तर निर्देश प्राप्त हो रहे हैं कि कर्मचारियों की समय से पदोन्नति की जाये। शिवशंकर सक्सेना, जिलाध्यक्ष अमित कुमार, महामंत्री ओमकार, रामजी गुप्ता, श्रीमती किरन श्रीवास्तव, रामकुमार, उमेश सिंह राना एवं गूगलमीट के माध्यम से संयुक्त मंत्री मोहित कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिचन्द्र वर्मा, प्रचार मंत्री महेश कुमार आदि लोगों ने प्रतिभाग किया गया


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)