वाह रे बिहार ! पार्ट : -5, गर्दन पर लटका है एससी एसटी एक्ट एवं महिला उत्पीड़न की तलवार !!

गर्दन पर लटका है एससी एसटी एक्ट एवं महिला उत्पीड़न की तलवार !! कराह रहे है जनता, बुद्धिजीवी और पत्रकार !!!

लूट की राशि से मालामाल होते जा रहे हैं थानेदार, पंचायती राज्य ब्यवस्था के अधिकारी एवं पंयायत सरकार!!!! वाह रे बिहार!!!!!

दैनिक समाज जागरण, अनिल कुमार मिश्र ,ब्यूरो चीफ बिहार -झारखंड प्रदेश।

पंचायती राज व्यवस्था की एक झलक , आज के अंक में बेहद चौंकाने वाला है! पुलिस -अपराधी- बिचौलिया -गठ जोड़ के तहत थानेदार, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि एवं उनके चहेते विभिन्न गाॅव के दवंगों द्वारा पंचायत मद के शत- प्रतिशत योजनाओं की राशि सरेआम लूटा जा रहा। और अनैतिक कार्यो के विरुद्ध उठ रहे आवाज को दबाने के लिए दमन की कार्रवाई पुलिस करते आ रही है । फल स्वरूप पीड़ित विवश लोग अपराधजगत का सहारा लेने और और हथियार उठाने के लिए मजबूर एवं विवश दिखाई दे रहे हैं।अम्बा थाना में पदस्थापित थानेदार एवं उनके अनैतिक कार्य के संरक्षक पुलिस पदाधिकारी को उग्रवाद उत्पादक यंत्र कहा जाए ! तो इसमें किसी तरह की कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।

अम्बा थाना में पदस्थापित थानेदार का इतिहास भी इस बात की गवाह है की लूट की राशि से मजबूत होते अपराधिक ढ़ाँचे के लिए थानेदार एवं इनके अनैतिक कार्यो के संरक्षक पुलिस पदाधिकारी जिम्मेवार हैं तथा पुलिस के कुकृत्यों को समाचार के माध्यम से रख पाना पत्रकारों के लिए लोहे के चना चना साबित हो रहा है।

पुलिस पदाधिकारी के दोहरी नीति एवं मापदंड के प्रतिफल में पुलिस बल पर लगातार हमले एवं पथराव होते आ रहे हैं और थाना की संरक्षण में सरकारी संपदा की लूट निर्वाधगति से जारी है । अगर यह कहा जाये कि पुलिस को हर हालत में पैसा चाहिए तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अगर आपके पास पैसा है तो पुलिस वाले बलात्कारी को साधु साबित कर देगे/ करा देगे और निर्दोष लोगों को अपराधी और बलात्कारी बना बना देगे।
यह सर्वेक्षण बिहार प्रदेश के औरंगाबाद जिले के अम्बा थाना के लिए है। शेष अगले अंक गतांक से आगे…..

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
  • संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
  • बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
  • सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर
    सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
  • नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए
    समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)