दैनिक समाज जागरण संवाददाता हर्ष सक्सेना
लखीमपुर खीरी। थारू जनजाति इलाकों में राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित लखीमपुर जिले के दो ब्लॉकों के आठ उपकेंद्र को जोड़ा गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिसका सजीव प्रसारण एचडब्ल्यूसी चंदन चौकी पर किया गया और यहां पर इस कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने किया। इस दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। साथ ही उनके द्वारा सीएचसी चंदन चौकी का भी शुभारंभ किया गया।
सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि थारू जनजाति और भारत-नेपाल सीमा पर स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर सीएचसी चंदन चौकी की नींव रखी गई है। जिसका शुभारंभ शनिवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के कर कमलों द्वारा किया गया है। वहीं इस दौरान राष्ट्रीय सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के शहडोल जनपद में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान इस उन्मूलन कार्यक्रम को शुरू किया गया है। जिसका सजीव प्रसारण हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चंदन चौकी प्रांगण में देखा गया और खीरी जनपद में भी इसकी शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के सात चयनित जिलों में से लखीमपुर खीरी जिला भी एक है और यहां के ब्लॉक पलिया के छह उपकेंद्र और ब्लाक निघासन के दो उपकेंद्र राष्ट्रीय सिकिल सेल एनीमिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए चयनित किए गए हैं, क्योंकि यह बीमारी थारू जनजाति के लोगों में ही पाई जाती है और यह सभी थारू जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं। उन्होंने बताया कि 40 वर्ष से कम आयु के लोगों का सिकिल सेल स्टेटस क्या है इसके लिए उनकी जांच की जाएगी, कि उनमें यह बीमारी है या नहीं और उनका सिकल सेल आईडी कार्ड बनाया जाएगा। जिससे वह भविष्य में अपने शादी विवाह जैसे कार्यक्रमों में इस्तेमाल कर सकेंगे। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ अश्वनी कुमार, एसीएमओ डॉ बीसी पंत सहित सीएचसी पलिया अधीक्षक डॉ. भरत सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चंदन चौकी डॉ फैजान, डॉ. अजीत सिंह, एसडीएम पलिया कार्तिकी सिंह, सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार, संजय सिंह, वीरेंद्र शुक्ला सहित स्टेनो कार्तिकेय मिश्रा व डीपीएम अनिल यादव सहित स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- समाज जागरण का आज 26 नवंबर 2026 का ई-पेपर उपलब्ध, वेबसाइट पर पढ़ें पूरा अखबारनई दिल्ली। हिंदी समाचार पत्र समाज जागरण का 26 नवंबर 2026 का नवीनतम अंक पाठकों के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। पाठक अब अखबार का डिजिटल संस्करण पीडीएफ के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों पर पढ़ सकते हैं। समाज जागरण के इस अंक में देश-प्रदेश की प्रमुख खबरों…
- सरकारी योजनाओं से वंचित दिव्यांग सगे भाई-बहन, पेंशन के लिए काट रहे दफ्तरों के चक्करसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बभनी के करमहलटोला निवासी द* दिव्यांग सगे भाई-बहन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। बचपन से ही दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्हें दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। योजनाओं का लाभ पाने के लिए दोनों सरकारी…
- दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्यमंत्री की पहल, 109 सहायक उपकरणों का किया वितरणसमाज जागरण/ मनोज कुमार चौबे चोपन/ सोनभद्र। राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने आज विकास खण्ड परिसर चोपन में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण शिविर में पहुंचकर पात्र दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे…
- 501 दीपों से जगमगाया बभनी का शिव मंदिर, रंगोली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी के बभनी बाजार स्थित शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार की रात देव दीपावली के शुभ अवसर पर युवा शक्ति बभनी की ओर से भव्य दीपोत्सव, रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 501 दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई।…
- 20 दिनों से अंधेरे में पुरानडीह बस्ती, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शनसमाज जागरण/ सन्तोष कुमार सोनभद्र। विकास खंड बभनी के चैनपुर ग्राम पंचायत स्थित पुरानडीह बस्ती में पिछले 20 दिनों से 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। बस्ती में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




