सरदार जोगिंदर सिंह संवादाता जौनपुर
जौनपुर। सबसे ऊंची प्रेम सगाई सरजी। इसी भावार्थ को चरितार्थ करती बेसिक शिक्षा विभाग की बाल फिल्म सर जी को पूरे प्रदेश में सराहा जा रहा है। फ़िल्म अपने रिलीज के मात्र 15 दिनों में 1 लाख से ज्यादा दर्शकों का प्यार यूट्यूब पर मिल चुका है। इसकी सफलता पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने फ़िल्म में अभिनय करने वाले सभी शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों को अपने कार्यालय में एक पार्टी देकर सम्मानित किया।
उनका कहना है कि शिक्षकों का कार्य केवल बच्चों को पढ़ाना-लिखाना ही नहीं है, बल्कि उनके अन्दर छिपी प्रतिभा को भी निखारना है और सिनेमा उसके लिए एक सशक्त माध्यम बन सकता है। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटकर इस खुशी को मनाया। साथ ही कहा कि समाज को आइना दिखाती इस फ़िल्म ने जनपद का नाम रोशन किया है। फ़िल्म में प्रधानाध्यापक की भूमिका निभा चुके सुधाकर उपाध्याय ने शूटिंग के समय के संस्मरण सुनाया। फ़िल्म निर्माता शिक्षक शिवम सिंह ने सभी साथियों का आभार ज्ञापित किया जिन्होंने इस फ़िल्म को पूरा करने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
पटकथा लेखक शिक्षक प्रेम तिवारी ने बताया कि वे अगली फिल्म के लिए तैयारी में लग गए हैं जिसका श्री गणेश इसी ठंडक की छुट्टी में किया जाएगा। मिशन शिक्षण संवाद के जनपद एडमिन शिक्षक राजेश उपाध्याय ने ऐसे अभिनव नवाचार की प्रशंसा की। इस अवसर पर शिक्षक राकेश सिंह, आशीष मौर्य, नूपुर श्रीवास्तव, श्यामिनि सिंह, रीता यादव, अभिभावक महेंद्र पाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
- नबीनगर: यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाली आक्रोश रैलीदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)यूजीसी एक्ट एवं आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा रविवार को नबीनगर में विशाल आक्रोश रैली निकाली गई।रैली की शुरुआत अनुग्रह नारायण स्टेडियम से हुई, जो बस स्टैंड, न्यू एरिया,मंगल बाजार , शनिचर बाजार, दास मोहल्ला,जनकपुर पोखरा, टंडवा रोड, पुनपुन छठ घाट,थाना रोड होते हुए बसन…
- कुटुंबा थाना मोड़ से 262 लीटर देशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के थाना मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक टेम्पो एवं एक मोटरसाइकिल से कुल 262.3 लीटर टनाका और टंच देशी शराब बरामद किया है।इस…
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








