इस्लामाबादः भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाला लश्कर-ए-तैय्यबा का आतंकी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा के बाजौर में अकरम गाजी को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. साल 2018 से 2020 तक अकरम गाजी लश्कर-ए-तैय्यबा का भर्ती सेल का हेड भी था. वह भारत के खिलाफ चरमपंथी गतिविधियों में शामिल था. कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ कराने में उसकी अहम भूमिका थी.
माना जा रहा है कि गाजा की हत्या उसके स्थानीय प्रतिद्वंदियों और संगठन के भीतर आंतरिक संघर्ष के चलते हुई है. पाकिस्तान की एजेंसियां गाजी की हत्या की जांच कर रही हैं. बता दें कि पिछले एक हफ्ते में भारत के दुश्मन की लगातार यह दूसरी हत्या है. तीन महीने से भी कम समय में, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी का यह तीसरा महत्वपूर्ण खात्मा है.
सितंबर में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट इलाके में अल कुद्दूस मस्जिद के बाहर लश्कर कमांडर रियाज अहमद की हत्या कर दी गई थी. प्रांतीय राजधानी पेशावर से लगभग 132 किमी उत्तर में खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने गाजी की गोली मारकर हत्या कर दी. रिपोर्टों के अनुसार, गाजी के खात्मे को पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा कम महत्व दिया जा रहा है, जिसने भारत के जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद के निर्यात के लिए भारी निवेश किया है.
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त समाधान व्यवस्था लागू करने की मांग की है। निखिल अग्रवाल ने अपने पत्र में कहा कि प्रदेश के अनेक व्यापारी आज भी जीएसटी लागू होने से पहले के सेल्स टैक्स से संबंधित पुराने मामलों और नोटिसों के कारण परेशान हैं। कई व्यापारियों को 20 से…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आर्य समाज के पदाधिकारियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। समारोह की अध्यक्षता एमिटी शिक्षण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान ने की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इतनी…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई वारदात में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा, पिता स्व. बोधराज महतो, गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, रामदेव प्रसाद महथा रविवार सुबह करीब पौने नौ बजे सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप दाढ़ी…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक प्रतिनिधियों, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों, शिक्षाविदों और उद्योग जगत से जुड़े विशेषज्ञों ने सहभागिता की। समिट में भारत और विभिन्न देशों के बीच शिक्षा, कौशल विकास, उद्योग, नवाचार तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के मुख्य…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने के बाद उनके पासवर्ड तोड़कर फोन में मौजूद पेटीएम और फोनपे जैसी डिजिटल भुगतान सेवाओं के माध्यम से अपने खातों में रकम ट्रांसफर करते थे। पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








