google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 46 मे आज का प्रसंग: लंका दहन

श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी नोएडा द्वारा रामलीला महोत्सव 2023 जो कि नोएडा सेक्टर में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे आज का प्रसंग बहुत ही रोचक है। आज के रामलीला मे लंका दहन प्रसंग है जिसका सभी रामलीला भक्तों को हमेशा इंतजार रहता है। इसके अलावा सुग्रीव जी का राज्याभिषेक, प्रभु राम का सुग्रीव के साथ सीता की खोज के लिए मंत्रणा करना और हनुमान जी को लंका भेजना। अशोक वाटिका में सीता माता का हनुमान जी से मिलन। अक्षय कुमार का वध होना, रावण के दरबार में हनुमान जी का प्रवेश और लंका दहन। आज हनुमान जी अशोका वाटिका मे तांडव करेंगे। अशोक वाटिका से दर्शको पर भी फल और फूल बरसायेंगे।

बताते चले कि रामलीला कमेटी के द्वारा सभी रामलीला भक्तों को बैठने के लिए उचित व्यवस्था की गई है इसके सुरक्षा के लिए व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है। मेला मे रामलीला के अलावा और भी बहुत सारे मनोरंजन की व्यवस्था है जिसका आप लुत्फ उठा सकते है। जिसमे खासकर मेले मे गए और झुले का मजा नही लिया तो लगता है कि मेला अधूरा रह गया है, खाने पीने के लिए भी कई स्टाल लगाए गए है जिसमे भारतीय व्यंजन से लेकर चाइनीज खाद्य पदार्थ उपलब्ध है जिसका आप लुत्फ उठा सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)